आगे बढ़ते रहे हम सदा प्यार में ................
आगे बढ़ते रहे हम , सदा राहो में ।
बीते रात और दिन , अब तेरी बाहो में ।।
तेरे बिन जी ना पाउ , मैं और एक दिन ।
काटे ना अब कटे ये , राते तेरे बिन ।।
मैंने इस जिंदगी को , तेरे नाम किया ।
हरपल में सनम , तेरा नाम लिया ।।
रोज बहते है आँसू , तेरी यादो में ।
तड़पाते है मुझको , रूठी रातो में ।।
तेरे बिन अब अकेले , ना रह पायेंगे ।
दर्दे दिल की जुदाई , ना सह पायेंगे ।।
हमको ना कभी , यु सताना सनम ।
छोड़कर नही जाना , तुझे मेरी कसम ।।
तुम अगर साथ हो , जीत जाएंगे हम ।
प्यार दिल में बसे , मिटे ये सारे गम ।।
तुम मिले जो मुझे , है जीना आ गया ।
तेरे साथ हर खुशी , अब मुझे भा गया ।।
साँसों में हो समाये , मजा आ रहा ।
संग तेरे सुखी रोटी , हमे भा रहा ।।
साथ रहना सदा , हमसफर बनकर ।
आयेगा नव सवेरा , खिलेगा तनकर ।।
Comments
Post a Comment