ना भटक यै राही ये मंजिल खुद तेरे पास है

बढ़ना है आगे और पाना है मंजिल ।
किनारो से करलो दरकार मेरे यारा ।।

भटकते हुये ना मिला है किसी को ।
बना लो खुदी को सरकार मेरे यारा ।।

कब तक है यूँ खाते रहोगे जी ठोकर ।
अब बैठो ना ऐसे तुम बेकार मेरे यारा ।।

है पाया उसी ने सभी कुछ यहा पर ।
की जिसने खुदको बेकरार मेरे यारा ।।

उठो अब है मौका पहचानो इसे तुम ।
बना लो खुद ही को संसार मेरे यारा ।।

जो भाये ना मनको उसे अब मिटा ओ ।
जोड़ो मन से मन की सितार मेरे यारा ।।

ना सोचो कभी भी बेमतलब की बाते ।
सब तुझमे है समाया ये सार मेरे यारा ।।

ना रूक अब यहा पे आगे बढ़ते चले जा ।
ले खुद को इस भव से अब पार मेरे यारा ।।

हार की बात मन से मिटाओ  सदा तुम ।
हो जगमे तुम्हारी जय जयकार मेरे यारा ।।

ये जीवन पल भर की ना कर स्वाभिमान ।
बस ले इसको अपना है आधार मेरे यारा ।।

             ||मयारू मोहन कुमार निषाद|

Comments

Popular posts from this blog

तोर सुरता मा छत्तीसगढ़ी गजल

कविता लिखे के पहिली यहु ला गुनव

परयावरन पेड़ के जतन छन्न पकैया छंद